Homeआज की ताजा खबरफूलों की होली का भव्य आयोजन, श्रद्धा और उत्साह से सराबोर हुआ...

फूलों की होली का भव्य आयोजन, श्रद्धा और उत्साह से सराबोर हुआ महावीर नगर


सीआरएस न्यूज़ | संवाददाता: प्रेमवीर सिंह, फरीदाबाद
फरीदाबाद के महावीर नगर स्थित श्री महावीर मंदिर में फूलों की होली का पावन कार्यक्रम बड़े हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर पूरा मंदिर परिसर रंग-बिरंगे फूलों की सुगंध और भक्तिमय वातावरण से सराबोर नजर आया। श्रद्धालुओं ने एक-दूसरे पर पुष्पवर्षा कर प्रेम, सौहार्द और भाईचारे का संदेश दिया।


कार्यक्रम में आरडब्ल्यूए प्रधान चरण सिंह सैनी, मंदिर के प्रधान सेवक टोनी पहलवान सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि के रूप में फरीदाबाद के मेयर प्रवीण बत्रा जोशी ने शिरकत की।

उनके साथ पार्षद सैफाली सिंगला, पंकज सिंगला, करण सिंगला, धीरज बधवा, विनोद कुमार उर्फ बोधा, सतपाल चौधरी, रमेश चौधरी, रमेश मेहता, प्रमोद मल्होत्रा, सुनील कुमार शर्मा, योगेश चावला, अनिल वर्मा, अनिल गुप्ता, पत्रकार प्रेमवीर सिंह राहत, कैप्टन नंदराजोग और सुनील नंदराजोग सहित अनेक सम्मानित नागरिक मौजूद रहे।


मुख्य अतिथियों ने मंदिर समिति और क्षेत्रवासियों को इस भव्य आयोजन के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम समाज में एकता, सद्भाव और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं तथा सामाजिक समरसता को मजबूत बनाते हैं।
कार्यक्रम के अंत में भगवान की विधिवत आरती की गई, तत्पश्चात प्रसाद वितरण किया गया। उपस्थित श्रद्धालुओं ने क्षेत्र की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की। आयोजन की सफलता में मंदिर समिति एवं स्थानीय नागरिकों का विशेष योगदान रहा।

RELATED ARTICLES
Jharkhand
broken clouds
29.6 ° C
29.6 °
29.6 °
21 %
2.8kmh
66 %
Mon
30 °
Tue
42 °
Wed
42 °
Thu
43 °
Fri
44 °

Most Popular