एकता और जागरण का दिया संदेश हिंदुओं की रक्षा का एकमात्र मार्ग एकता है। जब हम एक रहेंगे तभी सुरक्षित रहेंगे, और जब बंटेंगे तो कटेंगे।”

भदोही , एकता और जागरण के संदेश से आस्था और संगठन की ऊर्जा से सराबोर हो उठी, भदोही जब अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल के संस्थापक व राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय डॉ. प्रवीण भाई तोगड़िया जी का भदोही नगर में आगमन हुआ।भदोही नगर के राजपुरा चौराहा स्थित तहसील गेट के सामने कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने पुष्पवर्षा, नारों और उत्साह के साथ उनका भव्य स्वागत किया। यह स्वागत केवल एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि हिंदू समाज की एकजुट चेतना और आत्मसम्मान का प्रतीक बन गया।स्वागत कार्यक्रम में अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद के प्रांत उपाध्यक्ष संतोष दुबे, नरेंद्र बहादुर सिंह, विनीत बरनवाल, ओम सिंह सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे। वातावरण “जय श्रीराम” और “हिंदू एकता ज़िंदाबाद” के उद्घोष से गूंज उठा।इसके पश्चात माननीय डॉ. प्रवीण तोगड़िया जी ने गोहिलगांव स्थित शाउपुर गांव में आयोजित विशाल हिंदू जनसभा को संबोधित किया। अपने ओजस्वी और भावनात्मक संबोधन में उन्होंने कहा—“हिंदुओं की रक्षा का एकमात्र मार्ग एकता है। जब हम एक रहेंगे तभी सुरक्षित रहेंगे, और जब बंटेंगे तो कटेंगे।”उन्होंने हिंदू समाज को जागरूक करने के लिए चलाए जा रहे संगठनात्मक प्रयासों का उल्लेख करते हुए बताया कि देशभर में 50 लाख हनुमान चालीसा केंद्र स्थापित किए जा रहे हैं।“हनुमान चालीसा केवल पाठ नहीं, यह आत्मबल, साहस और प्रतिकार की शक्ति है। इसी के बल पर हम अपने शत्रुओं को करारा जवाब दे सकते हैं,” उन्होंने दृढ़ स्वर में कहा।डॉ. तोगड़िया ने स्पष्ट किया कि अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद एक गैर-राजनीतिक संगठन है, जिसका एकमात्र उद्देश्य हिंदू समाज को जागरूक, संगठित और सशक्त बनाकर भारत को उसके सांस्कृतिक मूल्यों के अनुरूप आगे बढ़ाना है।उन्होंने बांग्लादेश में हिंदू समाज पर हो रहे अत्याचारों, मंदिरों और पूजा स्थलों पर हमलों को गंभीर चिंता का विषय बताते हुए भारत सरकार से मांग की कि वहां रह रहे हिंदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए तथा आवश्यकता पड़ने पर उन्हें भारत लाने के ठोस प्रयास किए जाएं।अपने संबोधन के अंत में उन्होंने समाज से आह्वान किया—“धर्म और समाज की रक्षा के लिए प्रत्येक हिंदू को तत्पर रहना होगा। जागरूकता ही सबसे बड़ा अस्त्र है।”कार्यक्रम में संगठन के अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से—राष्ट्रीय संगठन मंत्री ईश्वरी प्रसाद जी, प्रांत संगठन मंत्री संजय दुबे, राष्ट्रीय महिला परिषद की राष्ट्रीय अध्यक्ष रजनी ठुकराल, प्रांत महामंत्री तरुण कुमार शुक्ला, राष्ट्रीय बजरंग दल प्रांत अध्यक्ष नरेंद्र शास्त्री, प्रांत मीडिया प्रभारी अखिलेश तिवारी,जौनपुर जिला महामंत्री पवन कुमार राय, भदोही जिला अध्यक्ष धीरेंद्र दुबे, जिला महामंत्री मनीष दुबे, राष्ट्रीय बजरंग दल जिला उपाध्यक्ष अंबुज दुबे,राष्ट्रीय महिला परिषद जिला अध्यक्ष सुमन सिंह, जिला उपाध्यक्ष निशा जी, राष्ट्रीय बजरंग दल जिला अध्यक्ष उमेश सिंह,उमाशंकर दुबे, राहुल पांडे, जिला उपाध्यक्ष विशाल दुबे, राष्ट्रीय ओजस्विनी परिषद जिला अध्यक्ष विशाखा सिंह,अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद के जिला मीडिया प्रभारी राजेश मिश्रा, हिंदू हेल्पलाइन डॉ. अजय कुमार पाठक, हिंदू एडवोकेट फोरम जिला अध्यक्ष चंद्रमणि त्रिपाठी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।यह आयोजन भदोही के इतिहास में एक ऐसा क्षण बन गया, जहाँ संगठन, संकल्प और संस्कृति एक सूत्र में बंधकर हिंदू समाज को आत्मविश्वास और जागरूकता का संदेश दे गए।



