Homeआज की ताजा खबरभदोही में शिक्षा मित्र सम्मान समारोह

भदोही में शिक्षा मित्र सम्मान समारोह

भव्य आयोजन, जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति

भदोही में शिक्षा मित्र सम्मान समारोहमानदेय वृद्धि पर विकास भवन में भव्य आयोजन, जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति

भदोही। जनपद भदोही में शिक्षा मित्रों के मानदेय को ₹10,000 से बढ़ाकर ₹18,000 किए जाने के उपलक्ष्य में पंचायत सभागार, विकास भवन में भव्य एवं गरिमामय सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का संचालन जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के नेतृत्व में बेसिक शिक्षा विभाग की टीम ने सुव्यवस्थित ढंग से किया।समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष , विधायक ज्ञानपुर विपुल दूबे, विधायक औराई दीनानाथ भास्कर एवं भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक मिश्रा उपस्थित रहे।

विशिष्ट अतिथि के रूप में जिलाधिकारी भदोही एवं मुख्य विकास अधिकारी ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। जिला विद्यालय निरीक्षक भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।सांस्कृतिक प्रस्तुति ने मोहा मनकार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के पुष्पगुच्छ से स्वागत के साथ हुआ। इसके बाद कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की छात्राओं ने मधुर स्वागत गान और आकर्षक सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुत कर वातावरण को उत्साहपूर्ण बना दिया।मुख्यमंत्री के संबोधन का सजीव प्रसारणसमारोह के दौरान गोरखपुर में आयोजित शिक्षा मित्र सम्मान कार्यक्रम का सजीव प्रसारण दिखाया गया। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में शिक्षा की गुणवत्ता को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए शिक्षा मित्रों से विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु समर्पित भाव से कार्य करने का आह्वान किया।शिक्षा की गुणवत्ता पर बलजिलाधिकारी ने जनपद में नामांकन एवं शैक्षिक गुणवत्ता में हो रहे प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि शिक्षा मित्रों की भूमिका शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने में अत्यंत महत्वपूर्ण है। मुख्य विकास अधिकारी ने शिक्षकों और शिक्षा मित्रों के बीच बेहतर समन्वय, अनुशासन और नवाचार आधारित शिक्षण पद्धतियों पर बल दिया।भाजपा जिलाध्यक्ष एवं दोनों विधायकों ने प्रदेश सरकार द्वारा शिक्षा क्षेत्र में किए जा रहे सुधारों का उल्लेख करते हुए शिक्षा मित्रों के योगदान की सराहना की। जिला पंचायत अध्यक्ष ने भी शिक्षा की गुणवत्ता को और बेहतर बनाने के लिए प्रशासन की प्रतिबद्धता दोहराई।शिक्षा मित्रों का सम्मानकार्यक्रम में प्रत्येक विकास खंड से दो महिला और दो पुरुष शिक्षा मित्रों को मंचासीन अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया। सम्मानित शिक्षा मित्रों ने अपने अनुभव साझा करते हुए शिक्षा के क्षेत्र में और बेहतर कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया।लगभग 400 शिक्षा मित्रों की उपस्थिति में संपन्न इस समारोह का समापन शिक्षा के प्रति नव उत्साह और दृढ़ संकल्प के साथ हुआ। कार्यक्रम के सफल आयोजन में शिक्षा विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

RELATED ARTICLES
Jharkhand
scattered clouds
33 ° C
33 °
33 °
27 %
0.8kmh
33 %
Wed
32 °
Thu
39 °
Fri
40 °
Sat
40 °
Sun
38 °

Most Popular