Homeउत्तर प्रदेशभदोही में अचानक बदला मौसम का मिज़ाज, तेज आंधी-तूफान के साथ बारिश...

भदोही में अचानक बदला मौसम का मिज़ाज, तेज आंधी-तूफान के साथ बारिश से नुकसान की आशंका

अरे बाबा ऐसा तूफान कभी नहीं देखा

भदोही। जनपद में मंगलवार देर शाम अचानक मौसम ने करवट ले ली। दिनभर की उमस और गर्मी के बाद आसमान में घने बादल छा गए और देखते ही देखते तेज आंधी-तूफान के साथ बारिश शुरू हो गई।

करीब आधे घंटे तक चली तेज हवाओं और बारिश ने शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया।

तेज हवा के कारण कई जगहों पर पेड़ और बिजली के खंभे झुक गए,

जबकि कुछ स्थानों पर टीनशेड और होर्डिंग उड़कर सड़क पर आ गिरे। इससे आवागमन बाधित हुआ और लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। ग्रामीण इलाकों में कच्चे मकानों को भी नुकसान पहुंचने की सूचना है।बारिश के कारण मुख्य बाजारों और सड़कों पर जलभराव की स्थिति बन गई। अचानक आई इस आंधी से सब्जी और फल विक्रेताओं का सामान बिखर गया, जिससे आर्थिक नुकसान हुआ। वहीं, कई स्थानों पर बिजली आपूर्ति भी बाधित रही।किसानों की चिंता बढ़ीतेज हवा और बारिश से खेतों में खड़ी फसलों को भी नुकसान पहुंचने की आशंका जताई जा रही है। खासकर सब्जी और दलहन की फसलों पर असर पड़ सकता है। किसान मौसम की इस मार से चिंतित नजर आए।प्रशासन अलर्टस्थानीय प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलें और बिजली के खंभों व पेड़ों से दूरी बनाए रखें। संबंधित विभागों को क्षति का आकलन करने के निर्देश दिए गए हैं।अचानक बदले मौसम ने भदोही में राहत के साथ-साथ परेशानी भी दी है। फिलहाल मौसम सामान्य होने के बाद हालात पर नजर रखी जा रही है।

RELATED ARTICLES
Jharkhand
overcast clouds
36.5 ° C
36.5 °
36.5 °
22 %
4.8kmh
88 %
Wed
37 °
Thu
44 °
Fri
44 °
Sat
42 °
Sun
44 °

Most Popular